चार साल बाद फिर साथ आए अनिल कपूर-ऐश्वर्या राय
इस फिल्म की खास बात यह है कि एक बार फिर पीएस-1 में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय साथ आने वाले हैं। इसकी पहली झलक फिल्म के हिंदी ट्रेलर में देखने को मिली है। जहां, ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म में अनिल कपूर की आवाज सुनाई दे रही है। बता दें कि अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'फन्ने खां' में एक साथ देखा गया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने एक फिल्म स्टार की भूमिका निभाई थी। अनिल और ऐश्वर्या ने इससे पहले 1999 में आई फिल्म 'ताल' और 2000 की फिल्म 'हमारा दिल आपके पास है' में साथ काम किया था।
कब आएगी फिल्म?
यह पीरियड फिल्म इस साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म को एआर रहमान ने अपने संगीत से सजाया है। वहीं रवि वर्मन ने फिल्म के कैमरे का काम संभाला है। फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया। इस फिल्म को दो भागों में बनाए जाने की योजना है।