अनिल कपूर जल्द ही बेटे को लेकर एक फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म होगी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक। इस फिल्म को अनिल कपूर प्रड्यूस करेंगे इसके साथ ही उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर फिल्म में अभिनव बिंद्रा का लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि फिल्म में अनिल कपूर उनके पिता का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इसके बारे में पूछने पर अनिल कपूर ने मीडिया से कहा, ‘‘अभी फिल्म के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। एक बार जब चीजें अंतिम रूप ले लेंगी, तो मैं इस बारे में बात करूंगा। मैं उसके साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं, लेकिन अभी इसके बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।’’
अनिल कपूर 28 जुलाई को रिलीज होने वाली 'मुबारकां' में अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाले है। आपको बता दें कि अभिनव बिंद्रा की बायोपिक फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने के आसार हैं। ये फिल्म अभिनव और उनके पिता के संबंधों पर केन्द्रित होगी।