अनिल कपूर की फिल्म बेटा को 30 साल पूरे हो चुके हैं, जिसको लेकर उन्होंने थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस फिल्म के लिए उनको फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था, ये उसी समय की तस्वीर है।
बॉलीवुड में अनिल कपूर अपनी फिटनेस और लुक्स के अलावा शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता ने अपने दौर में एक्शन, कॉमेडी और रोमांटिक लगभग सभी तरह की फिल्में की हैं। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों के साथ उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया है। हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म बेटा को 30 साल पूरे हो चुके हैं, जिसको लेकर उन्होंने थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
इन तस्वीरों में अनिल कपूर माधुरी दीक्षित के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए उनको फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था, ये उसी समय की तस्वीर है। तस्वीरों में माधुरी और अनिल हाथों में फिल्मफेयर अवॉर्ड लिए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें साझा करते हुए अनिल कपूर ने इससे संबंधित जानकारी भी दी है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा- अभिनेता के रूप में ये हमारे लिए बहुत खास एहसास था। हमारी फिल्म 1992 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसे इतना प्यार और तारीफ मिली। बेटा के 30 साल पूरा होने का जश्न। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने बेटा के अलावा तेजाब, पुकार और राम लखन में भी साथ काम किया है।
विज्ञापन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह नीतू कपूर के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में अनिल और नीतू के अलावा वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में हैं।