फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 'दिल धड़कने दो' में पिता बन कैसे दिखेंगे अनिल?

Tue, 10 Mar 2015 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में अनिल कपूर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। अनिल इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के पिता बने हैं।
विज्ञापन


अनिल के करैक्टर का फिल्म में नाम मिस्टर मेहरा है। अनिल बॉलीवुड में एक एवरग्रीन अभिनेता के रूप में मशहूर हैं। ऐसे में जोया की फिल्म में प्रियंका और रणवीर के पिता के किरदार में देखना सिनेप्रेमियों के लिए दिलचस्पी भरा होगा।

यही कारण है कि अनिल के रूप को लेकर सबको उत्सुकता थी। अनिल फिल्म के पहले लुक में कोट पहने हैं और उनके बालों के साथ खास एक्सपेरीमेंट किया गया है।

उनके बाल ग्रे दिख रहे हैं और मूंछों का रंग सफेद। फिल्म के पहले लुक को ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए फिल्म के निर्माता रितेश सिदवानी ने लिखा है 'दिल धड़कने दो' के डेशिंग मिस्टर मेहरा से मिलिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड हस्तियों ने भी अनिल के नए लुक को हाथों-हाथ लिया है। निर्माता संजय गुप्ता और अभिनेता रितेश देशमुख ने अनिल के नए अवतार की जमकर तारीफ की है।

फिल्म में अनिल कपूर के अलावा रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह मल्टीस्टारर फिल्म अपने रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें