फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे भी बेटे की फिल्म को हिट कराना चाहते हैं अनिल कपूर

Tue, 17 May 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल कपूर की बेटी सोनम अपनी पहचान बॉलीवुड में बना चुकी हैं। अब सोनम से छोटे भाई हर्षवर्धन फिल्मों में एंट्री करने जा रहे हैं। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन की पहली फिल्म 'मिर्जया' की काफी शूटिंग पूरी हो चुकी है। एक तरफ हर्षवर्धन अपनी फिल्म को लेकर डरे हुए हैं तो पापा अनिल भी बुरी तरह घबरा रहे हैं। दरअसल अनिल किसी भी सूरत मे बेटे के पांव बॉलीवुड में जमा देना चाहते हैं। ऐसे में उनकी कुछ आशंकाएं हैं, जो उन्हें परेशान कर रही हैं।
विज्ञापन


अनिल कपूर ये जानते हैं कि पहली फिल्म का हिट होना किसी के भी करियर के लिए कितनी अहम होती है। ऐसे में वो बेटे की पहली फिल्म को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। वो लगाचार बेटे की इस फिल्म पर ध्यान दे रहे हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रख रहे हैं कि फिल्म को एक सही तारीख रिलीज के लिए मिल सके।

फिल्म की रिलीज की डेट अभी 7 अक्टूबर बताई जा रही है। इस बात को लेकर अनिल पूरा ध्यान दे रहे हैं कि 'मिर्जया' के साथ कोई बड़ी फिल्म रिलीज ना हो। अनिल कपूर की मेहनत कितना रंग लाती है और फिल्म क्या कमाल कर पाती है, इसका पता तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें