विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘परिंदा’ साल 1989 में रिलीज हुई। इस फिल्म में नाना पाटेकर, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार थे। फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इस फिल्म के लिए नाना पाटेकर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। आज फिल्म ने 36 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म को सराहा है।
अनिल कपूर ने लिखा- परिंदा आज भी शान से खड़ी है
अनिल कपूर ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट और ‘परिंदा’ के 36 साल पूरे होने का जश्न मनाया। वह ट्वीट में लिखते हैं, ‘जब हमने ‘परिंदा’ बनाई तो कहा, ‘ऐसी फिल्म बनानी है कि हमारे बच्चे नहीं, उनके बच्चे भी देखें और बोलें-क्या फिल्म बनाई है।’
वह आगे लिखते हैं, ‘36 साल बाद भी फिल्म ‘परिंदा’ शान से खड़ी है। वक्त बीत गया है लेकिन यह फिल्म आज भी मेरे दिल में खास जगह रखती है। उम्मीद है कि वायु (अनिल कपूर का नाती) जल्द ही इसे देखेगा।’