फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor: दोबारा 'नाना' बनकर खुश हैं अनिल कपूर, बेटी सोनम-दामाद आनंद को दी बधाई; लिखा- 'वायु बड़ा भाई...'

Mon, 30 Mar 2026 10:33 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonam kapoor Anand Ahuja New Baby Welcome: सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने बीते रविवार को सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी। वहीं आज दोबारा नाना बने अनिल कपूर ने बेटी और दामाद को एक खास नोट के जरिए बधाई दी है। 
 
विज्ञापन
अनिल कपूर-सोनम और आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर बहुत खुश हैं। उनकी बेटी सोनम कपूर और दामाद आनंद आहूजा के घर 29 मार्च 2026 को एक प्यारा सा बेटा पैदा हुआ है। इस खुशी में आज अनिल ने सोशल मीडिया पर एक प्योरी पोस्ट के जरिए अपनी बेटी और दामाद को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

अनिल कपूर का पोस्ट
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेटी सोनम और दामाद आनंद को दूसरे बेटे के जन्म की शुभकामनाएं दीं। अनिल ने पोस्ट में लिखा, 'और बस यूं ही, मेरा दिल और भी बड़ा हो गया है। दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे नन्हे-मुन्ने। तुम्हें अभी से बहुत प्यार मिल रहा है।'


वायु बना बड़ा भाई
अनिल कपूर ने सोनम कपूर के बड़े बेटे वायु के लिए आगे लिखा, 'वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो और मुझे पता है कि तुम बहुत अच्छे भाई बनोगे। शुक्रिया सोनम और आनंद। नाना का दिल खुशी से भरा है।'

सोनम का पोस्ट
सोनम और आनंद ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने एक सुंदर डिजिटल पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक महिला प्रकृति के बीच शांत मुद्रा में बैठी दिखाई दे रही है। चारों तरफ पेड़, हिरण, मोर और पक्षी हैं।

सोनम के दूसरे बेटे का जन्म
इस पोस्ट के साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा, 'प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज, 29 मार्च 2026 को हमारे नन्हे बेटे का जन्म हुआ है। हमारा परिवार और बड़ा हो गया है। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है। हम चार लोगों के परिवार के तौर पर इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए आभारी हैं।'
विज्ञापन

सोनम और आनंद
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 2018 में हुई थी। उनका पहला बेटा वायु 2022 में पैदा हुआ था। नवंबर 2025 में सोनम ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। फरवरी 2026 में उन्होंने बेबी शावर भी मनाया। सोनम ने 29 मार्च 2026 को दूसरे बेटे को जन्म दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें