मोंटेनेग्रो की खूबसूरत यादें
69 साल के अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर आज मोंटेनेग्रो देश की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने इस जगह को बहुत ही जादुई और खूबसूरत बताया। तस्वीरों में अनिल कपूर काले रंग के कपड़ों और स्टाइलिश चश्मे में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं।
अनिल की पोस्ट पर सेलेब्स के कमेंट्स
अनिल की दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह उनकी भी पसंदीदा जगह है। इसके साथ ही शिल्पा ने लिखा कि अनिल कपूर बहुत शानदार लग रहे हैं। शिल्पा के अलावा अनिल के कई फैंस ने इस पोस्ट पर लाल दिल वाला और फायर इमोजी बनाया है।
अनिल कपूर की आगामी फिल्में
आने वाले समय में अनिल कपूर दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। पहली फिल्म है- 'अल्फा' (Alpha)। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें महिलाएं लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन शिव रावेल कर रहे हैं।
इस फिल्म के अलावा अनिल 'किंग' (King) में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर, शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ और अरशद वारसी जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं।