सोनम ने मां की शेयर की तस्वीरें
आज सुनीता कपूर का 61वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर सुनीता और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने मां के लिए कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां बहुत खास हैं। उनकी आंखें भी हरी हैं। आप कृपा हो, शक्ति हो और प्यार हो आप सब कुछ हो।'
सोनम ने मां को दी जन्मदिन की बधाई
सोनम ने अपनी मां सुनीता के लिए आगे लिखा, 'आपने हमें इतने स्नेह और शांत शक्ति से हमेशा साथ जोड़े रखा है। मैं अपने हर काम में आपको याद करती हूं। दुनिया की सबसे प्यारी मां, हमेशा। जन्मदिन मुबारक हो।'
सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
सुनीता कपूर के जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है। जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने सुनीता कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सोनू', सिंगर कनिका कपूर ने दिल वाला मुस्कुराता इमोजी बनाया है। कई फैंस ने भी सुनीता कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अनिल कपूर का परिवार
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी 19 मई 1984 को हुई थी, जो बॉलीवुड की सबसे मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली जोड़ियों में से एक है। यह जोड़ा 45 से अधिक वर्षों से एक-दूसरे का साथ निभा रहा है। उनकी प्रेम कहानी एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई थी और उन्होंने शादी से पहले 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। अनिल कपूर और सुनीता कपूर के तीन बच्चे हैं, जो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। अनिल और सुनीता की बड़ी बेटी सोनम कपूर एक अभिनेत्री हैं। छोटी बेटी रिया कपूर फिल्म निर्माता हैं और बेटा हर्षवर्धन कपूर अभिनेता हैं।
अनिल कपूर ने किया पत्नी को विश
अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर को जनमदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'तुम्हारा जन्मदिन है और यह तुम्हारा दिन होने के साथ-साथ मेरे लिए भी हमेशा खास रहेगा।'
फराह खान ने दी बधाई
फराह खान ने भी सुनीता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फराह ने लिखा, 'मैंने शुरुआत की थी अनिल से दोस्ती की, लेकिन कई साल बीतने के साथ सुनीता मेरी सबसे प्यारी दोस्त बन गई है।
यह भी पढ़ें: 'केडी द डेविल' के निर्देशक ने खोले राज, नोरा के गाने 'सरके चुनर' विवाद को किया खारिज; बोले- 'मैं ऐसा क्यों...'