बॉलीवुड के एवर यंग एक्टर अनिल कपूर 69 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं और फिल्मों में लगातार सक्रिय है। अब अनिल कपूर के हाथ साउथ की एक फिल्म लगी है। जिसमें वो जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगे। इसकी जानकारी खुद अनिल कपूर ने दी है। जानिए कौनसी है ये फिल्म…
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी
अनिल कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए ये कंफर्म किया कि वो जूनियर एनटीआर की प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ड्रैगन’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए अनिल कपूर ने तेलुगु सिनेमा में वापसी की। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आईएमडीबी की फोटो शेयर की है। इसमें फिल्म ‘ड्रैगन’ को 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल किया गया है। इसमें ड्रैगन की स्टारकास्ट में जूनियर एनटीआर और फिल्म की बाकी कास्ट के साथ अनिल कपूर का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही अनिल ने कैप्शन में लिखा, ‘एक आ चुकी है और बाकी दो लाइन में हैं।’ इससे पता चलता है कि आने वाले दिनों में अनिल कपूर दो तेलुगु या साउथ की फिल्मों में नजर आ सकते हैं। या फिर हो सकता है कि साल 2026 में उनकी दो और फिल्मों की घोषणा होनी हो।
रुक्मिणी वसंत और टोविनो थॉमस भी आएंगे नजर
‘केजीएफ’ फेम निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ‘ड्रैगन’ में जूनियर एनटीआर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ रुक्मिणी वसंत और टोविनो थॉमस भी इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। अब अनिल कपूर ने भी फिल्म में अपनी मौजूदगी को कंफर्म कर दिया है। फैंस इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः लंबा हुआ प्रभास के फैंस का इंतजार, टी-सीरीज ने दी बड़ी अपडेट; जानिए किस दिन रिलीज होगी 'स्पिरिट'?
‘वॉर 2’ में आखिरी बार नजर आए थे अनिल कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें अनिल कपूर आखिरी बार ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। यशराज के स्पाई-यूनिवर्स की इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर प्रमुख भूमिकाओं में थे। अब ‘वॉर 2’ के बाद अनिल कपूर एक बार फिर जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं। हालांकि, अनिल कपूर ने साल 1980 में तेलुगु फिल्म 'वंश वृक्षम्' से मुख्य भूमिका में अपने अभिनय की शुरुआत की थी।