फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फन्ने खां' का पहला पोस्टर रिलीज, अनिल कपूर दिखे अलग अंदाज में

Mon, 25 Jun 2018 11:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टर अनिल कपूर,ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म का दर्शकों के बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। 'फन्ने खां' के पोस्टर को अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 
विज्ञापन


पोस्टर में अनिल कपूर का बेक फेस लुक दिखाया गया है। साथ ही पोस्टर में भारतीय सिनेमा के दिग्गज गायक मोहम्मद रफी भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अनिल कपूर के एक साथ में लंच बॉक्स है तो दूसरे में संगीत ट्यूबा पकड़े दिख रहे हैं। फिल्म 'फन्ने खां' 3 अगस्त को रिलीज होगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म का पहला टीजर राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म 'संजू' के साथ रिलीज किया जाएगा। 
आपको बता दें कि फिल्म 'फन्ने खां' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें वह अपनी बेटी को कंप्टीशन में जिताने के लिए फेमस गायकों की किडनैपिंग करने लगता है।' यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है। फिल्म अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी। 
विज्ञापन


वहीं बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की तो यह दोनों स्टार बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले वह साल 2000 में 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 की हिट फिल्म 'ताल' में साथ नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें