Homi Adajania, Irrfan Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
होमी यह भी बताते हैं कि इरफान खान कमाल के कलाकार क्यों हैं। वह कहते हैं, “इस फिल्म में इरफान ने जो किया है वह चमत्कार से कम नहीं है। मैंने काफी कलाकारों के साथ काम किया है लेकिन इरफान सबमें अलग है। फिल्म में उनका बहुत ही साधारण किरदार है। लेकिन उन्होंने जो छोटी-छोटी चीजों में जो काम किया है वह कमाल का है। वह अपने में एक खजाना हैं।”
होमी बहुत मस्त मौला इंसान हैं। काम के पीछे भागते नहीं है और न ही काम को लेकर बहुत तनाव में रहते हैं। उनका जिंदगी जीने का फलसफा भी बहुत साफ है, “मैं जिंदगी भी जीना चाहता हूं। मेरा मानना है कि अगर मैं सिर्फ काम करता रहूंगा तो जिंदगी पीछे छूट जाएगी। इस वजह से मैं फिल्मों और जिंदगी का एक निश्चित अनुपात बना कर चलता हूं। जिंदगी संवाद है जो हम एक दूसरे से करते हैं। मेरी हिंदी कमजोर हो सकती है लेकिन इंसानी जज्बात ऐसी भाषा है जो पूरी दुनिया समझती है। कई बात तो मुझे लगता है कि मैं जापानी फिल्म भी बना सकता हूं।”
पढ़ें: ''मुलान' के संगीत को क्रिस्टीना एगुलेरा ने दी आवाज, गाए ये दो बेहतरीन गाने