अपनी पिछली फिल्म सूरमा में हॉकी चैंपियन के भाई के किरदार में खूब तालियां बटोरने वाले अभिनेता अंगद बेदी अब एक और चैंपियन के भाई बने हैं। ये चैंपियन हैं गुंजन सक्सेना जिनकी बायोपिक कारगिल गर्ल में लीड रोल जान्हवी कपूर कर रही हैं। कारगिल गर्ल का पहला शेड्यूल लखनऊ में पूरा होने के बाद फिल्म की पूरी टीम अगले शेड्यूल के लिए जॉर्जिया रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं।
फिल्म कारगिल गर्ल में जान्हवी औऱ अंगद दोनों के किरदार भारतीय सेना के किरदार हैं। इस किरदार की तैयारी के लिए अंगद को हाल ही में मुंबई में एक अंतर्राष्ट्रीय रनिंग कोच से प्रशिक्षण लेते देखा गया। अंगद चिंक एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में शारीरिक रूप से भी उन्हें एक सैन्य अधिकारी की तरह ही दिखना होगा। इसके लिए भी अंगद काफी मेहनत कर रहे हैं और अपनी बॉडी को फिट और दुबला दिखाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अंगद ने अपने सिर के बालों को भी सैन्य अधिकारियों की तरह ही कटवाया है।