फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 4: क्या जल्द बनेगी 'भूल भुलैया 4'? अनीस बज्मी ने दिया जवाब; अक्षय कुमार को लेकर कही ये बात

Fri, 21 Aug 2026 02:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anees Bazmee: फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि 'भूल भुलैया 4' बनेगी। इस बीच निर्देशक अनीस बज्मी का बयान आया है। आइए जानते हैं उन्होंने 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म बनाने को लेकर क्या कहा है? 
विज्ञापन
अनीस बज्मी, अक्षय कुमार - फोटो : आईएमडीबी सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही 'भूल भुलैया 4' की चर्चा हो रही हो, मगर अनीस बज्मी का कहना है कि इस फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट तभी बनेगा जब टीम को ऐसी कहानी मिलेगी, जो पिछली फिल्मों के लेवल की हो। 'भूल भुलैया 2' और '3' का निर्देशन करने वाले बज्मी कहते हैं कि कार्तिक आर्यन के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है, लेकिन सिर्फ एक्टर के होने से ही फिल्म को मंजूरी नहीं मिल जाती।
विज्ञापन

क्या बनेगी 'भूल भुलैया 4'?
  • टाइम्स ऑफ इंडिया ने अनीस बज्मी के हवाले से लिखा कि एक और 'भूल भुलैया' बनाना मुश्किल है।
  • हमने तीसरी फिल्म में अपने लगभग सारे दांव खेल दिए थे। 
  • कार्तिक और मेरी समझ बहुत अच्छी है। 
  • वह बहुत मेहनती अभिनेता हैं। कहानी मायने रखती है। 
  • अगर हमें कोई जबरदस्त कहानी मिलती है, तो हम जरूर फिल्म बनाएंगे। 
  • फिल्म की सफलता का 70% हिस्सा कहानी पर निर्भर करता है।

भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय के साथ काम करने पर क्या बोले अनीस?
अनीस बज्मी विद्या बालन और अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली बिना नाम वाली कॉमेडी फिल्म का भी इंतजार कर रहे हैं, जिनके साथ उन्होंने पहले 'वेलकम' फ्रेंचाइजी में काम किया था। वह बताते हैं, 'अक्षय और मैंने 'वेलकम' बनाई थी, जिसे लोग आज भी देखते हैं और पसंद करते हैं। हमारे बीच बहुत प्यार और सम्मान है। हमने साथ में एक और बहुत अच्छी कॉमेडी फिल्म बनाने की कोशिश की है।'

Arjun Bijlani: कार हादसे का शिकार हुए अर्जुन बिजलानी, भारती के शो पर पहुंचे थे अभिनेता; जानिए कैसी है हालत?

वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
अनीस ने किया 'वेलकम टू द जंगल' का जिक्र
जब वह 'वेलकम' का जिक्र करते हैं, तो 'वेलकम टू द जंगल' का टॉपिक भी आता है, जिसे डायरेक्ट करने के लिए उनसे संपर्क किया गया था। हालांकि उन्होंने फिल्म का निर्देशन नहीं किया। उनका कहना है कि उन्हें टीम से कोई शिकायत नहीं है। वह कहते हैं, 'उस फिल्म से जुड़े सभी लोग मेरे दोस्त हैं, अहमद खान, अक्षय कुमार, परेश रावल और कई अन्य। इसलिए इसे देखते हुए मुझे सच में मजा आया। जब भी कोई मजबूत कहानी लेकर आता है, तो दर्शक उस पर प्यार बरसाते रहते हैं।'
विज्ञापन

कब रिलीज हुईं 'भूल भूलैया' फ्रेंचाइजी की फिल्में?
आपको बता दें कि 'भूल भुलैया' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक प्रियदर्शन थे। 'भूल भुलैया 2' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसनके निर्देशक अनीस बज्मी थे। 'भूल भुलैया 3' साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक भी अनीस बज्मी थे। सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें