फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय और अनिल में 'पागलपंती' की रेस, देखते हैं किसमें है कितना दम

Wed, 05 Sep 2018 08:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
anil and sanjay kapoor
विज्ञापन

'मुबारकां' के बाद निर्माता-निर्देशक अनीस बज्मी अगली फिल्म 'पागलपंती' की शूटिंग के लिए तैयार हैं। वह जॉन अब्राहम को साइन कर चुके हैं परंतु इस फिल्म में एक सीनियर एक्टर भी चाहिए। बज्मी के सामने दो नाम हैं, अनिल कपूर और संजय दत्त। दोनों अनीस के साथ पहले काम कर चुके हैं और 'पागलपंती' के लिए भी इच्छुक हैं।

विज्ञापन


अनिल के साथ अनीस ने नो एंट्री, 'वेलकम' और 'मुबारकां' की है जबकि संजय उनकी 'नो प्रॉब्लम' में थे। सूत्रों के अनुसार अनीस ने दोनों से कहा है कि वे रोल में फिट हैं और अब वही इस फिल्म में आ सकेगा, जो 'पागलपंती' की शूटिंग के मुताबिक डेट्स दे पाएगा। इससे पहले अनीस 'नो एंट्री' की सीक्वल 'नो एंट्री में एंट्री' बना रहे थे परंतु सलमान खान द्वारा डेट्स न दिए जाने के कारण प्रोजेक्ट रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें