फिल्मकार अनीस बज्मी का कहना है कि उनकी फिल्म पागलपंती की कास्टिंग नई है। उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके सितारों की केमिस्ट्री कमाल करेगी। पागलपंती की शूटिंग के लिए लोकेशंस देखने के लिए बज्मी लंदन रवाना होने की तैयारी में हैं।
अनीस बज्मी ने मीडिया को बताया कि, ‘जॉन ने बार-बार साबित किया है कि वह एक भरोसेमंद स्टार हैं। इलियाना ने अपनी पिछली फिल्मों में भी बहुत दिलचस्प काम किया है। मैंने अपनी पिछली फिल्मों में दोनों के साथ अलग-अलग काम किया है। लेकिन पागलपंती के लिए दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे।’
उन्होंने नई जोड़ी को बिल्कुल नूतन, असाधारण और आकर्षक करार दिया। पागलपंती की शूटिंग जनवरी 2019 से शुरू होगी। लेकिन इतना तय है कि शूटिंग लंदन में होगी।