लोग इस फिल्म को बहुत पसंद करेंगे
फिल्ममेकर ने आगे बताया कि उन्होंने ‘नो एंट्री 2’ को बहुत प्यार से लिखा है और यह उनकी सबसे अच्छी लिखी गई फिल्मों में से एक है। उन्होंने माना कि इस प्रोजेक्ट में समय लगा है, लेकिन फिल्म जरूर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म से जुड़े सभी लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी। ‘जो भी लोग इस फिल्म से जुड़े हुए हैं, सब बहुत एक्साइटेड हैं। और लोग इस फिल्म को बहुत पसंद करेंगे,’ उन्होंने कहा।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ के ये एक्टर कभी थे टीचर, क्लास में मिली जीवनसाथी; 27 साल से निभा रहे खूबसूरत रिश्ता
फिल्म की ऑफिशियल कास्ट और इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।