फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golden Globe: RRR की टीम को बधाई देना सीएम जगन को पड़ा भारी, अदनान सामी बोले- बंटवारे की नीति अच्छी नहीं...

Wed, 11 Jan 2023 04:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म RRR को मिले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड पर विवाद छिड़ गया है। इसे लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी और सिंगर अदनान सामी आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
सीएम जगन रेड्डी और अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म RRR को मिले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड पर विवाद छिड़ गया है। इसे लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी और सिंगर अदनान सामी आमने-सामने आ गए हैं। बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड से नवाजा गया है। सीएम जगन ने इस मौके पर फिल्म के निर्देशक राजमौली को बधाई देते हुए इसे आंध्र प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया। जिस पर सिंगर अदनान सामी ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और कहा कि हम सभी भारतीय हैं और इस तरह अलग नागरिकता की भावना देश के लिए अच्छी नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेड्डी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा, 'तेलुगु झंडा बुलंदी पर उड़ रहा है। समस्त आंध्र  प्रदेश की ओर से मैं एम.एम. कीरावानी, एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण तेजा और आरआर फिल्म की पूरी टीम को बधाई देता हूं। हमें आप पर गर्व है'।
विज्ञापन

अदनान सामी - फोटो : Social media
तो वहीं सिंगर सामी को सीएम जगन बधाई संदेश देना ज्यादा अच्छा नहीं लगा उन्होंने मुख्यमंत्री के ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'तेलुगु झंडा? आपका मतलब भारतीय ध्वज सही है? 'हम पहले भारतीय हैं'। और इसलिए कृपया देश के बाकी हिस्सों से खुद को अलग करना बंद करें…खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हम एक देश हैं! यह ‘अलगाववादी’ रवैया बेहद अस्वास्थ्यकर है जैसा कि हमने 1947 में देखा था!!! धन्यवाद…जय हिंद!'

यह भी पढ़ें: फर्जी का 'फर्जी' ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो देख मजा न आ जाए तो कहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें