चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनन्या पांडे के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की सख्या 5 लाख से ज्यादा है। अनन्या इतनी खूबसूरत हैं कि वह चाहे मेकअप करें या नहीं, हमेशा ही मासूम और खूबसूरत नजर आती हैं।
हाल में अनन्या को अपनी डांस क्लासेज से बाहर निकलते देखा गया था। जब वह जा ही रही थीं तो एक फैन साथ में तस्वीर खिंचवाने के लिए आ गया। तस्वीर खिंचवाने के बाद उसने अपना सरनेम भी अनन्या के साथ शेयर किया। उसने कहा, 'मैम, मैं भी पांडे ही हूं।' इस पर अनन्या ने भी खूबसूरत तरीके से रिएक्शन दिया।