फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: भांजे रिवर के साथ खेलती नजर आईं अनन्या पांडे, सोशल मीडिया पर शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

Tue, 20 May 2025 11:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ananya Panday Photos With Nephew River: अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज मंगलवार को उन्होंने अपने भांजे रिवर के साथ बेहद क्यूट फोटोज शेयर की हैं। 
विज्ञापन
अनन्या पांडे-रिवर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे अपने नन्हे भांजे रिवर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। समय-समय पर इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर करती नजर आती हैं। मौसी और भांजे की क्यूट तस्वीरें हमेशा ही फैंस का दिल जीत लेती हैं। आज मंगलवार को अनन्या ने फिर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वे रिवर के साथ खेलती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

रिवर के साथ बिताया क्वालिटी टाइम
अनन्या ने मंगलवार 20 मई को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया। इसमें वे बेबी रिवर को सिपर से जूस पिलाती नजर आ रही हैं। अनन्या मौसी वाली ड्यूटी बड़े प्यार से निभाती दिख रही हैं। इसके अलावा अनन्या ने रिवर की एक फोटो भी शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'क्या में इसके काट सकती हूं'।



अनन्या की बहन अलाना के बेटे हैं रिवर
मौसी-भांजे की क्यूट तस्वीरें और बॉन्डिंग देख यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों की तस्वीरें देख फैसला कर पाना मुश्किल है कि कौन ज्यादा क्यूट है?' एक यूजर ने लिखा, 'ये प्यारी मौसी हैं'। बता दें कि रिवर अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे के बेटे हैं। अलाना ने साल 2024 में जून में रिवर को जन्म दिया। अनन्या पांडे अक्सर रिवर के साथ प्यारी फोटोज शेयर करती हैं।

King: सुहाना खान के जन्मदिन से पहले 'किंग' पर बड़ा एलान कर सकते हैं सिद्धार्थ आनंद, सोशल मीडिया पर दिया संकेत
विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगी अनन्या
अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में देखा गया था। दिलरीत कौर गिल के रूप में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। आने वाले वक्त में अनन्या के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। वे 'कॉल मी बे 2' और 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें