स्टूडेंट ईयर से अपनी शुरुआत करने वाली अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म 'लाइगर' की रिलीज के बाद फुर्सत के पल निकालकर इटली में छुट्टियां बिताने पहुंची थीं, जहां से उन्होंने खूबसूरत जगहों पर एंजॉय करते हुए अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। फिलहाल एक्ट्रेस की ट्रिप पूरी हो गई है लेकिन वह अब भी कई तस्वीरों के जरिए अपडेट साझा कर रही हैं। अब अनन्या पांडे ने एक और तस्वीर शेयर की है और इसी के साथ एक मोटिवेशनल कोट भी साझा किया है।
मोटिवेशन कोट के साथ शेयर की तस्वीर
अनन्या पांडे ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से इटली की अलग-अलग जगहों की कई तस्वीरें शेयर की हैं। साझा की गई तस्वीर में अनन्या को व्हाइट टॉप और जींस में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने एक मिरर सेल्फी भी शेयर की है। अनन्या पांडे को मिरर सेल्फी लेना काफी पसंद है, वह अक्सर इस तरह की कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पोस्ट को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- आप जो भी कल्पना करते हैं, वह सब सच हो सकता है।

मार्शल आर्ट ड्रामा लाइगर में आईं थी नजर
बात करें वर्क फ्रंट की तो अनन्या पांडे हाल ही में मार्शल आर्ट ड्रामा फिल्म लाइगर में नजर आईं थीं। इस फिल्म से उन्होंने साउथ में डेब्यू किया था, जबकि ये फिल्म विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू है। जगन्नाथ पुरी द्वारा निर्देशित फिल्म लाइगर में अभिनेत्री राम्या कृष्णन भी नजर आईं थीं। हालांकि 25 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में नाकामयाब रही। हालांकि फिल्म के गाने आफत में अनन्या और विजय देवरकोंडा की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी।