फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: बर्गर देख अनन्या पांडे भूलीं डाइट, आदर्श ने शेयर कीं 'खो गए हम कहां' के सेट की बीटीएस तस्वीरें

Thu, 26 Dec 2024 02:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'खो गए हम कहां' की रिलीज को पूरा एक साल हो गया है। अनन्या के साथ फिल्म के सेट से सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की कुछ मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। लेकिन इन सभी तस्वीरों में से अनन्या की बर्गर खाते हुए तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा। 
विज्ञापन
फिल्म 'खो गए हम कहां' के सेट से अनन्या पांडे की एक तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@gouravadarsh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'खो गए हम कहां' एक ड्रामा फिल्म रही, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव ने मुख्य अभिनय किया है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अनन्या ने अपने सह-कलाकारों के साथ कुछ पर्दे के पीछे की खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी नासमझी साफ दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन

इन तस्वीरों में से सभी का ध्यान एक तस्वीर ने खींचा, जिसमें अनन्या पांडे बर्गर खाते नजर आ रही हैं। आज, 26 दिसंबर, 2024 को आदर्श गौरव ने इंस्टाग्राम पर खो गए हम कहां के सेट से कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं।  

पहली तस्वीर में अनन्या, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रही हैं। तीनों की एक और खुशनुमा तस्वीर और एक में वे मॉनिटर की तरफ देखते हुए दिखाई दे रहे थे। आदर्श पानी से भरे टब में बैठे नजर आए। शॉट्स के बीच में कलाकारों के कुछ और मजेदार पल भी दिखाई दिए।
Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड शिखर संग पार्टी करती दिखीं जान्हवी, वेदांग संग दिखीं खुशी, तस्वीरें वायरल

 
विज्ञापन

आदर्श गौरव ने इंस्टाग्राम पर 'खो गए हम कहां' के सेट की बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में पहली सालगिरह मनाते हुए लिखा, "फिल्म को एक साल हो गया, जिसने मुझे बहुत सारी यादें, अच्छे दोस्त और जीवन भर का अनुभव दिया।" टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, आर्दशन ने सभी का आभारी व्यक्त किया, जिन्होंने मुझ पर जिम ब्रो की भूमिका निभाने का भरोसा दिया, जबकि मैं शुरुआत में बिल्कुल भी जिम ब्रो जैसा नहीं दिखता था। उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे बदलने के लिए मेरी सभी सीमाओं को पार करने में मदद की।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें