फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

An Action Hero Trailer: आयुष्मान खुराना की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी, एक्शन मोड में धांसू लगे अभिनेता

Fri, 11 Nov 2022 01:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष्मान के फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फैंस की बेताबी को कम करते हुए फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
एन एक्शन हीरो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म एन एक्शन हीरो को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आयुष्मान के फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फैंस की बेताबी को कम करते हुए फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


सामने आए फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता एक्शन हीरो के किरदार में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह शानदार अभिनय और दमदार एक्शन मोड में भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देख कहा जा सकता है कि सस्पेंस और थ्रिल से भरी यह फिल्म दर्शकों के लिए काफी रोमांच और मनोरंजन का डबल डोज देने वाली है।

Uunchai: 'ऊंचाई' ही नहीं इन फिल्मों में भी दिखाई गई दोस्ती की बेहतरीन कहानी, देख याद आएंगे पुराने दिन

इससे पहले कुछ दिनों पहले ही फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। सामने आए फिल्म के िस ऑफिशियल पोस्टर में अभिनेता काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। एक्टर हाथ में गन पकड़े एक्शन अवतार में काफी धासूं लग रहे थे। आयुष्मान का इस लुक को देखने के बाद से ही फैंस फिल्म के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं। 

An Action Hero: आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर में दिखा एक्टर का अनदेखा अंदाज
विज्ञापन

फिल्म की बात करें तो आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत स्टारर यह फिल्म दो दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कलर येलो प्रोडक्शन और टी सीरीज के बैनर तले बनी आनंद एल राय, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर द्वारा किया जा रहा है।

Monica O My Darling Review: टीम ‘अंधाधुन’ की एक और दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री, सितारों के आगे जहां वाकई और भी है..

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें