फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'गब्बर सिंह' की बेटी आई फिल्मों में

Fri, 22 Nov 2013 02:48 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गब्बर सिंह उर्फ अमजद खान की बेटी फिल्मों में आने वाली है। इसके पहले गब्बर सिंह का बेटा भी फिल्मों में आ चुका है।
विज्ञापन


'शोले' सहित कई फिल्मों में खलनायक का यादगार किरदार कर चुके अमजद खान की बेटी अहलाम फिल्मों में आ रही है। अहलाम, मकरंद देशपांडे की फिल्म मिस सुंदरी से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू कर रही है।

मकरंद देशपांडे अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'सोना स्पा' हिट भले ही न हुई हो लेकिन उस फिल्म को एक अलग सोच की फिल्म माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले अमजद खान का बेटा शादाब खान भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुका है। शादाब ने अपना कैरियर 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा की आएगी बारात'से शुरू किया था।

यह फिल्म रानी मुखर्जी की भी पहली फिल्म थी। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। इसके बाद शादाब कभी-कभार छिटपुट ही दिखे।

शादाब आखिरी बार 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में दिखे थे। यह फिल्म बहुत ही छोटे पैमाने पर रिलीज हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें