बॉलीवुड में इस वर्ष रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक साइंस फिक्शन '2.0' की शूटिंग धीरे-धीरे चल रही है। ये फिल्म इस वर्ष दिवाली पर रिलीज होगी।
फिल्म में एमी लीड रोल में हैं और अपने पोर्शन की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।
इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की। फिल्म में रजनीकांत के साथ अक्षय कुमार भी दिखेंगे। ये फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म में अक्षय और रजनीकांत का स्टंट देखने को मिलेगा। एमी ने फिल्म के निर्देशक शंकर के साथ एक पिक शेयर की।