सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह अब मां के रोल में दिखने जा रही हैं। वह आने वाली फिल्म 'टू स्टेट्स' में वह अर्जुन कपूर की मां बनने जा रही हैं। करन जौहर की यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'टू स्टेट्स' पर आधारित है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। अर्जुन इस फिल्म में पंजाबी लड़के की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट एक तमिल लड़की की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म के लिए आलिया तमिल भी सीख रहीं हैं।
इस फिल्म में अमृता सिंह अर्जुन कपूर की मां के किरदार में दिखेंगी। अमृता सिंह सैफ अली खान की पहली पत्नी हैं। जहां अभी भी फिल्मों में हीरो की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं अमृता को मां के किरदार मिलने लगे हैं। अमृता सिंह इसके पहले 'शूटआऊट इन लोखंडवाला' और 'दस कहानियां' में भी नजर आईं थीं। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू हो रही है। यह फिल्म इस साल के आखिरी तक रिलीज हो सकती है।