फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता राव ने याद किया अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक खास किस्सा, शेयर किया वीडियो

Thu, 25 Jun 2026 09:27 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amrita Rao Post: अमृता राव ने 'दीवार: लेट्स ब्रिंग आवर हीरोज होम' की वर्षगांठ मनाई। इसके साथ ही अमृता ने उस बात को भी याद किया जब अमिताभ बच्चन ने उनकी फिल्म 'विवाह' को लेकर उनसे एक खास बात कही थी।
 
विज्ञापन
अमृता राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अमृता राव ने हाल ही में अपनी फिल्म 'दीवार: लेट्स ब्रिंग आवर हीरोज होम' की सालगिरह पर सोशल मीडिया पर एक पुरानी याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे महानायक अमिताभ बच्चन ने उनकी सुपरहिट फिल्म 'विवाह' को लेकर उनसे कुछ खास कहा था।

विज्ञापन

'विवाह' की स्क्रीनिंग का किस्सा
अमृता ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवार: लेट्स ब्रिंग आवर हीरोज होम' का एक खास वीडियो शेयर किया। इसकी के साथ उन्होंने बताया कि जब अमिताभ बच्चन राजश्री ऑफिस में फिल्म 'विवाह' देखकर बाहर निकले, तो उन्होंने अमृता के अभिनय की बहुत तारीफ की थी।

'दीवार: लेट्स ब्रिंग आवर हीरोज होम' फिल्म का सच
तारीफ करते हुए बिग बी ने अमृता को याद दिलाया कि वे दोनों फिल्म 'दीवार: लेट्स ब्रिंग आवर हीरोज होम'  का हिस्सा तो थे, लेकिन फिल्म में उनका एक भी सीन साथ में नहीं था। किस्मत से कुछ साल बाद आई फिल्म 'सत्याग्रह' में अमृता को अमिताभ बच्चन की बहू का रोल निभाने का मौका मिला। इस फिल्म में शुरू से लेकर अंत तक उनके सारे सीन्स अमिताभ बच्चन के साथ ही थे।
विज्ञापन

'विवाह' के बारे में:
2006 में रिलीज हुई फिल्म 'विवाह' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रेम (शाहिद कपूर) और पूनम (अमृता राव) की एक बेहद खूबसूरत और पारंपरिक प्रेम कहानी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

2004 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवार: लेट्स ब्रिंग आवर हीरोज होम' मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे बड़े कलाकार शामिल थे। अमृता राव ने साल 2016 में आरजे अनमोल से शादी की थी और 2020 में उनके बेटे 'वीर' का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें: 'तुम हमेशा प्यार के हकदार रहोगे...', दिशा पाटनी के पेट्स बेला और जैस्मीन की हुई मौत; दी भावुक श्रद्धांजलि

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें