फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने धमाकेदार डांस से इंटरनेट पर लगाई आग, VIDEO हो गया वायरल

Sun, 19 Aug 2018 10:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
amrapali dubey
विज्ञापन

अपने नये वीडियो के कारण भोजपुरी सनसनी आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अबकी उनका नया डांस वीडियो इंटरनेट पर फिर धूम मचा रहा है। अपने पुराने वीडियो में बैले डांस मूव से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर चुकीं दुबे अबकी नये अंदाज में दिख रही हैं। इसमें वह एकदम आधुनिक लुक में दिख रही हैं। मैचिंग क्रॉप टॉप और पेंसिल स्कर्ट में आम्रपाली बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं।

विज्ञापन

Amrapali Dubey
इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वालीं आम्रपाली अपने नए डांस वीडियो में लोकप्रिय गाने ‘नी मैं वोदका लगाके तेरे नाल नचना...’ पर कमर लचकाती नजर आ रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में डांस और अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वालीं आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी प्रशंसकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। अभिनेत्री ने भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत कम समय में नाम कमाया है। साल 2014 में भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ हिंदुस्तानी फिल्म से डेब्यू करने वालीं आम्रपाली आज भोजपुरी इंडस्ट्री का जानामाना नाम हैं।

विज्ञापन

amrapali dubey
आम्रपाली ने एक्टिंग की शुरुआत साल 2009 में ही टीवी सीरियल से कर दी थी। रहना है तेरी पलकों की छांव में, सात फेरे और मायका जैसे सीरियल में वह काम कर चुकी हैं। लेकिन वह आज भोजपुरी इंडस्ट्री की सर्वाधिक महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। उन्हें हर फिल्म के लिए सात से नौ लाख रुपये बतौर फीस मिलते हैं। टीवी और फिल्मों में धमाल मचाने के बाद आम्रपाली जल्द ही डिजिटल दुनिया में डेब्यू करने की तैयारी में हैं।  वह जल्द ही एएलटी बालाजी की पहली भोजपुरी वेब सीरीज हीरो वर्दीवाला में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें