फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भोजपुरी बवाल’ शो में आम्रपाली दुबे पर मां ने कसा ताना, अभिनेत्री बोलीं- आपकी बात बहुत दिल दुखाने वाली है…

Wed, 12 Aug 2026 05:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amrapali Dubey Mother Hurtful Comment: इन दिनों ‘भोजपुरी बवाल’ नाम के रियलिटी शो में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी निजी जिंदगी से दर्शकों को रूबरू कर रही हैं। शो के हालिया एक प्राेमो में अभिनेत्री की मां ने ही उनको ऐसी बात कही, जिससे आम्रपाली आहत हो गईं? जानिए, क्या थी वह बात? 

विज्ञापन
'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ शुरू हुआ है। इस शो से जुड़ी कई वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक ऐसी वीडियो क्लिप में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और उनकी मां के बीच बातचीत हो रही है। इस बातचीत में अभिनेत्री की मां ने कुछ ऐसा कहा, जो काफी चौंकाने वाला था। इस पर आम्रपाली दुबे काफी नाराज हो गईं।  

आम्रपाली की मां ने क्या कमेंट किया? 

शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में आम्रपाली से उनकी मां कहती हैं, ‘देखो कुछ चीजें तुम्हारे हाथों से छूटती जा रही हैं, जैसे तुम थोड़ा अपने वजन पर मेहनत करो।’

विज्ञापन

यह सुनकर आम्रपाली कहती हैं, ‘आपको लगता है कि मैं अपनी बॉडी की केयर नहीं करती हूं। मां यह बहुत दिल दुखाने वाली बात है। बाहर भी लोग ऐसा बोलते हैं, ट्रोल करने वाले भी ऐसा कहते हैं। लेकिन घर तो मेरा कंफर्ट जोन है, यहां भी मैं ऐसी बातें नहीं सुनना चाहती।’ 
आगे आम्रपाली अपनी मां को सैंडविच दिखाते हुए खाने लगती हैं लेकिन उनके चेहरे पर दुख साफ झलक रहा था। 

विज्ञापन

आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम@aamrapali1101
भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री हैं आम्रपाली
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा में जाना-माना नाम हैं। वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं। आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए लगभग 20 से 30 लाख चार्ज करती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

कहां देख सकते हैं शो ‘भोजपुरी बवाल’?
‘भोजपुरी बवाल’ एक रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुख्य कलाकार हैं। यह सभी भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। शो में अपने बारे में यह कलाकार कई बातें बता रहे हैं, जिसके बाद विवाद भी खड़े होने लगे हैं। यह शो 02 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें