फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर अमिताभ-रेखा पास आते-आते रह गए

विज्ञापन
विज्ञापन
आर बाल्कि की फ़िल्म 'शमिताभ' में अमिताभ बच्चन के अलावा रेखा ने भी एक छोटी सी भूमिका निभाई है। लेकिन दोनों एक भी सीन में साथ नज़र नहीं आएंगे।
विज्ञापन


फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अमिताभ ने मीडिया को बताया, "रेखा जी की भूमिका फ़िल्म के एक ख़ास सीक्वेंस का हिस्सा है। लेकिन हम दोनों साथ नहीं दिखेंगे। लेकिन हां, अपनी फ़िल्म में उनके जैसी बड़ी हस्ती का होना सम्मान की बात है।" फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के अलावा धनुष और अक्षरा हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

क्या भविष्य में दोनों साथ किसी फ़िल्म में दिखेंगे?

आज भी बॉलीवुड के दर्शक अमिताभ बच्चन और रेखा को एक साथ पर्दे पर देखना चाहते हैं। लेकिन यह मौका कब आएगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

इसके जवाब में अमिताभ ने कहा, "बाल्कि कहते रहते हैं कि हम दोनों को लेकर फ़िल्म बनाना चाहते हैं। अगर भविष्य में कोई अच्छी स्क्रिप्ट आई तो क्यों नहीं। हम ज़रूर साथ काम करेंगे।" फिल्म 'शमिताभ' में अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा हसन की मुख्य भूमिका है। फ़िल्म छह फ़रवरी को रिलीज़ हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें