फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण से मिले अमिताभ, बोले स्वस्थ हैं प्राण

Wed, 21 Nov 2012 11:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सांस की समस्या से जूझ रहे अभिनेता प्राण से मिलने सोमवार रात लीलावती अस्पताल पहुंचे। ट्वीटर पर इस 92 वर्षीय अभिनेता की सेहत की जानकारी देते हुए बच्चन ने कहा कि उनकी सेहत में अब पहले से सुधार है। बिग बी ने अपनी पोस्ट में लिखा, प्राण साहब से मिलने अस्पताल गया था। उनकी हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक उनके साथ हंसी मजाक किया और ढेर सारी बातें की।’ अमिताभ बच्चन और प्राण ने 'जंजीर', 'डॉन', 'अमर अकबर एंथनी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। बिग बी ने मीडिया से यह भी आग्रह किया उनकी सेहत के बारे में अफवाहें न फैलाएं। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘जो लोग प्राण साहब के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं, उन्हें पब्लिक में मुंह खोलने से पहले सच्चाई पता करनी चाहिए।

प्राण को लीलावती अस्पताल में श्वास की तकलीफ के कारण पिछले शुक्रवार को भर्ती कराया गया था। 92 वर्षीय प्राण ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और लगभग 6 दशक तक फिल्म उद्योग में राज किया। बच्चन ने कहा कि मुझे जब मालूम पड़ा कि प्राण साहब बीमार हैं तब मै इसकी जानकारी ली और श्री प्राण से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गया। बच्चन को फिल्म जंजीर में काम मिला और उसके बाद दोनों ने फिल्म डॉन समेत 10 से अधिक फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन


बच्चन ने लिखा है कि श्री प्राण के एक सच्चे पेशेवर के साथ ही एक बहुत ही अच्छे दोस्त थे। उनकी स्मृति बहुत तेज है और बहुत उम्दा शायरी बोलते हैं। प्राण बहुत भारी भरकम मेकअप पसंद नहीं करते थे हालांकि दाढ़ी और बिग लगाकर कई अलग अलग किरदार उन्होंने बहुत अच्छा निभाया।

हमेशा वह सेट पर सबसे पहले आ जाते थे। वे अपना शॉट समाप्त करने के बाद शांत बैठ जाते थे और स्टूडियो में हंसी मजाक करते रहते थे। पैकअप शब्द सुनने के बाद ही वह स्टूडियो से बाहर निकलते थे। जब कभी वह बाहर शूटिंग करते थे तब हर शाम वह थोड़ा वक्त सुरा के साथ बिताते थे। उनकी उर्दू (भाषा) की बहुत अच्छी जानकारी थी। प्राण 92 के उम्र में भी कुछ भूले नहीं हैं उनकी याददाश्त बहुत तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें