फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल बाद खत्म होगा अमिताभ-जया के प्रशंसकों का इंतजार!

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन के फैंस के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। दोनों पर्दे पर साथ-साथ दिखने वाले हैं। खास बात ये है कि दोनों एक लंबे समय बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले दोनों 'कभी खुशी कभी गम' में साथ दिखे थे।
विज्ञापन


2001 में आई 'कभी खुशी कभी गम' में दोनों के साथ आने के बाद 14 साल का लंबा वक्फा हो चुका है। ऐसे में प्रशंसक दोनों को फिर से साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। ये मौका फिल्म निर्माता आर. बाल्कि ने दिया है। आर. बाल्कि ने दोनों को अपनी फिल्म के लिए साइन किया है।

आर. बाल्कि की इस फिल्म में मुख्य भूमिका में करीना कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म में दोनों एक शादीशुदा जोड़े के रोल में होंगे।
विज्ञापन

अमिताभ के बंगले 'जलसा' में होगी फिल्म की शूटिंग

आर. बाल्कि का इस फिल्म में अमिताभ बच्चन कैमियो करेंगे। आर बाल्कि की फिल्म में अमिताभ बच्चन जरुर दिखते हैं। लेकिन इस बार अमिताभ के साथ पत्नी जया बच्चन भी होंगी। जया को फिल्म में साइन कर लिया है।

खबर तो ये भी है कि फिल्म के जिस भाग में अमिताभ और जया नजर आएंगे उस भाग को अमिताभ के बंगले जलसा में शूट किया जाएगा। करीना, अर्जुन कपूर, अमिताभ और जया की इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का शादी 1973 में हुई थी जिसके बाद से दोनों सफल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। अमिताभ बच्चन और जया की जोड़ी को फिल्मों खूब पसंद किया जाता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें