अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'बरेली की बर्फी' लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस बर्फी का स्वाद महानायक अमिताभ बच्चन को भी खूब पसंद आया। अमिताभ को फिल्म में सबसे ज्यादा राजकुमार राव पसंद आए और उन्होंने उनके लिए एक प्यारा सा तोहफा भी भेजा।
अमिताभ ने राजकुमार राव को फूलों के साथ हाथ से लिखा एक नोट भी भेजा। इस नोट में लिखा था, 'राजकुमार, आपकी फिल्म बरेली की बर्फी देखी। अद्भुत। मैं आपके काम का बहुत पहले से प्रशंसक रहा हूं, लेकिन इस फिल्म में आपका काम अति सुंदर रहा। मेरी शुभकामनाएं सदा... स्नेह।'
T 2530 - Saw 'Bareilly ki Barfi' last night .. a delightful film and such competent and excellent performances .. !! pic.twitter.com/BKHqSIhgjy
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 28, 2017
पढें: एक बॉलीवुड फिल्म ने बदल दी थी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की किस्मत, अब दिखने लगी हैं ऐसी
When the legend sends you this handwritten note.. Thank you my dearest @SrBachchan sir. You've made my day. Much regards & charan sparsh 🙏🏻😊 pic.twitter.com/G7vSfv9nfU
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) August 28, 2017
राजकुमार राव ने इसकी खुशी ट्विटर पर जाहिर की। उन्होंने अमिताभ बच्चन को शुक्रिया कहते हुए लिखा, 'आपने मेरा दिन बना दिया। चरण स्पर्श।' 'बरेली की बर्फी' में राजकुमार राव के अलावा कृति सेनन और आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है। अभी तक 'बरेली की बर्फी' ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।