फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ को दिखायी गयी 'जंजीर' रीमेक की पहली झलक

Thu, 24 Jan 2013 12:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' की रीमेक फिल्म इसी नाम से बन रही है। इस फिल्म को इसी साल 10 मई को रिलीज होना है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो गयी है। इस बीच अमिताभ बच्चन को इस फिल्म की पहली झलक दिखायी गयी। फिल्म का निर्देशन कर रहे अपूर्व लाखिया ने खुद अमिताभ के घर जाकर उन्हें फिल्म की पहली झलक दिखायी।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन इस फिल्म की पहली झलक से खुश और प्रभावित हैं। उनका कहना है कि फिल्म आज के हालातों के अनुरूप बनी है। अमिताभ ने कहा कि 'जंजीर' के इस रीमेक में हर कलाकार का काम उम्दा रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म सुपरहिट होगी।
 
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार साऊथ हीरो रामचरण तेजा कर रहे हैं। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा है। पुरानी जंजीर में जो भूमिका प्राण ने निभायी थी उस भूमिका को संजय दत्त कर रहे हैं। संजय दत्त का लुक भी इस फिल्म में प्राण जैसा है। सोनू सूद, प्रकाश राज और माही गिल भी इस फिल्म में दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें