अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अमिताभ बच्चन एक कैंपेन के लिए काम कर रहे थे, जब इस बच्चे ने आकर उनसे यह बात कही। बिग बी ने लिखा, 'मैं आरबीआई के एक कैंपेन के लिए काम पर था। सीन में एक 5-6 साल का बच्चा भी था और रिहर्सल के बीच वह मेरी ओर मुड़ा और बोला एक्सक्यूज मी, आपकी उम्र क्या है? मैंने कहा 80, तो वह पलटकर बोला, ओह तो आप काम क्यों कर रहे हैं। मेरे दादा-दादी तो घर पर बैठकर मजे कर रहे हैं। आपको भी करने चाहिए।'