फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चनः चक्रवाती तूफान ताउते का मुंबई में दिखने लगा असर, बारिश शुरू होते ही अभिनेता ने किया ट्वीट

Sun, 16 May 2021 04:08 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन ने फैंस से की सुरक्षित रहने की अपील।
मुंबई में दिखने लगा चक्रवात ताउते का प्रभाव।
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी।
 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी अपने बारे में फैंस को जानकारी देते रहते हैं, इसके साथ ही वो लोगों के स्वस्थ रहने की कामना भी करते रहते हैं। इन दिनों देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब इसी के चलते अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से खास अपील की है। 

विज्ञापन

 

अमिताभ बच्चन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'चक्रवाती तूफान ताउते का प्रभाव शुरू हो गया है। मुंबई में बारिश हो रही है। कृपया ख्याल रखें और सुरक्षित रहे। हमेशा की तरह प्रार्थना करें।' महानायक के इस ट्वीट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें भी अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।

तौकते तूफान - फोटो : PTI
बता दें, कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के अनुसार, चक्रवात ताउते के कारण पिछले 24 घंटों में 6 जिलों, 3 तटीय जिलों और 3 मलनाड जिलों में भारी से भारी बारिश हुई है। अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है और 73 गांव प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान के कारण केरल, तमिलनाडु में बाढ़ का खतरा पैदा होने के साथ कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
इसके पहले अमिताभ बच्चन ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाते हुए तस्वीर साझा की थी। जिसके कैप्शन में लिखा था, 'दूसरा भी हो गया। कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं। इसके बाद  हंसने वाले इमोजी के साथ वो आगे लिखते हैं, सॉरी, सॉरी यह काफी बुरा था।' बिग बी ने वैक्सीन का पहला डोज अप्रैल माह में लगवाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें