फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार से डर गए थे अमिताभ बच्चन?

Thu, 11 Dec 2014 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरस्टार की उपाधि से नवाजे जा चुके अमिताभ बच्चन दिलीप कुमार के साथ काम करने से डर गए थे। क्या थी उसकी वजह?
विज्ञापन


हम दिलीप कुमार की नया दौर, मेला, गंगा जमुना या फिर मुगल-ए-आजम का जिक्र नहीं कर रहे हैं। यह किस्सा उनकी दूसरी पारी का है। उस दौर का जब बॉलीवुड अमिताभ बच्चन के कद के आगे मानों बौना हुआ जा रहा था। यह दिलीप कुमार की दूसरी पारी थी। समय था 80 का शुरुआती दौर।

अपने मित्र और अभिनेता से निर्माता बन चुके मनोज कुमार उन्हें क्रांति फिल्म में लेकर आए। यह उनके चरित्र रोल की विधिवत शुरुआत थी। क्रांति के इस दमदार रोल से कई अक्रांत हुए। लेकिन सही मायने में यह दिलीप कुमार की सामने खड़ा होने का यह डर अमिताभ बच्चन के जेहन को महसूस हुआ होगा।
विज्ञापन


अमिताभ उस समय तक सुपरस्टार बन चुके थे। इस लिहाज से डरा हुआ दिलीप साहब को होना चाहिए।

सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी की लिखी हुई फिल्म शक्ति में अमिताभ बच्चन के सामने दिलीप कुमार थे। रमेश सिप्पी की इस फिल्म में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन बहुत सहज नहीं थे।

फिल्मी गलियारों में उस समय किस्सा खूब कहा जाता था कि अमिताभ को इस बात का डर था कि कहीं दिलीप कुमार के साथ सीन देते वक्त यह न दिख जाए कि वह उनसे कमजोर अभिनय कर रहे हैं। हालांकि फिल्म सफल हुई और बाद में इन दोनों के अभिनय की तारीफ हुई। दिलीप कुमार को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड भी दिया गया।

इन फिल्मों के लिए फिल्मफेयर

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सर्वाधिक फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त करने का कीर्तिमान दिलीप कुमार के नाम दर्ज है। दिलीप कुमार को आठ बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिलीप कुमार को 1953 में प्रदर्शित फिल्म दाग के लिए सबसे पहले सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद 1954 में प्रदर्शित फिल्म आजाद, 1955 में देवदास, 1967 में नया दौर, 1960 में कोहिनूर, 1964 लीडर, 1968 राम और श्याम तथा शक्ति 1982 के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी आत्मकथा में इसी तरह की बहुत सी बातें दर्ज हैं जो आने वाले समय में फि़ल्मी इतिहास की धरोहर के रूप में देखी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें