फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्वच्छ भारत अभियान' पर अमिताभ ने बताया, कैसे करें कचरे का निपटारा

Sun, 27 Aug 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
amitabh bachchan
विज्ञापन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ा हुआ है। अपने वीडियो में अमिताभ लोगों से कह रहे हैं कि सुबह-सुबह अपने घर से कचरा निकलने के बाद हम सोचते हैं कि हमारा घर साफ हो गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंबई शहर से रोज हजारों टन सूखा और गीला कचरा निकलता है उसका सही निपटारा करना हम सबके लिए कितनी बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन


पढ़ें- पापा सैफ की कार्बन कॉपी हैं तैमूर, काले कुर्ते में ये फोटो हो रही वायरल

अमिताभ बताते हैं कि मुंबई महानगरपालिका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेजिडेंशियल और कर्मशियल कॉम्प्लेक्स में एक ठोस कजरे की प्रोसेसिंग खुद लोगों के द्वारा ही करने का एक नया नियम बनाया है।

प्रोसेसिंग इक्यूपमेंट और टेक्नोलॉजी कि जानकारी देने के लिए लगभग 75 कंपनियां पहली सितंबर से एनएसीआई वरली में एक प्रदर्शनी में भाग ले रही हैं। जो कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत किया जा रहा है।  वीडियो के आखिरी हिस्से में अमिताभ लोगों से अनुरोध करते हुए कहते हैं,' मैं तो जा रहा हूं इस एग्जीबिशन में आपका भी स्वागत है। आएंगे तो अच्छा लगेगा। कचरे का सही निपटारा मतलब स्वच्छ मुंबई और पर्यावरण हमारा। 
विज्ञापन


वीडियो-
  T 2529 - A message fro BMC for Swachch Bharat exhibition .. on 1 Sept at NSCI, Worli, Mumbai pic.twitter.com/BRLjtTsJuz — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 27, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें