फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की ट्वीट पर भड़के नेटिजन्स, जीत के बाद चुप्पी साधने को लेकर हुए ट्रोल, बोले- 'भारत की जीत...'

Tue, 10 Mar 2026 11:43 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Tweet: अमिताभ बच्चन ने भारत की जीत के बाद एक ट्वीट किया है, जिसे लेकर नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। लगभग हर दिन बिग बी सोशल मीडिया पर कोई न कोई ट्वीट करके अपनी राय फैंस तक पहुंचा ही देते हैं। आज अमिताभ ने टी20 वर्ल्ड कप भारत की जीत पर एक खास ट्वीट किया है, जिसे लेकर नेटिजन्स काफी खफा हैं।
विज्ञापन

अमिताभ का ट्विट
हाल ही में भारत ने T20 विश्व कप 2026 जीता। जीत के बाद अमिताभ ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, 'कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे! हो गया।' यानी उन्होंने मैच नहीं देखा, इसलिए टीम जीत गई। इस पर लोगों ने मजाक उड़ाया था। वहीं आज बिग बी ने एक और ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'जीत गए, अब बस चुप्पी साध लें।' आगे बिग बी ने लिखा, 'विनम्रता से बड़ी कोई जीत नहीं।' इसका मतलब वे कह रहे हैं कि जीत गई है, अब ज्यादा शोर-शराबा मत मचाओ। जीत से बड़ी बात विनम्र रहना है। बस बिग बी की इसी बात नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं

नेटिजन्स की राय
बिग बी की इस पोस्ट पर नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ उनके फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। 
  • एक ने लिखा, 'जीत का जश्न मनाने में क्या बुराई है?
  • एक ने लिखा, 'सर, आपकी बातें समझ नहीं आतीं'
  • किसी ने मजाक में लिखा, 'अगली बार भी मैच मत देखिएगा'
  • कुछ ने उनका साथ दिया और लिखा, 'सही बात है, विनम्रता रखनी चाहिए, ज्यादा ढोल-नगाड़ा नहीं बजाने चाहिए'
विज्ञापन

बिग बी की आने वाली फिल्में
अमिताभ की आने वाली फिल्में हैं- 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' और 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2'। 'कल्कि 2' में वे फिर से अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे और भगवान विष्णु के अंतिम अवतार की रक्षा करते दिखेंगे। इस बार उनका मुकाबला कमल हासन से होगा।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर है दमदार, 'ईश्वर के प्रकोप' का दिया संकेत, फैंस बोले- 'माइंड ब्लोइंग'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें