फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म में 9 साल बाद साथ दिखेंगे बिग बी और सलमान खान

Wed, 30 Aug 2017 02:30 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
salman khan
विज्ञापन
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा की अगली फिल्म 'रेस 3' में जल्द ही सलमान खान के साथ बिग बी भी लोगों को एंटरटेन करते दिखाई देंगे। बॉलीवुड के दोनों सुपरस्टार को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की आगामी फिल्म 'रेस 3' में अमिताभ बच्चन का नाम भी फाइनल हो गया है। इससे पहले फैंस ने इस हिट जोड़ी को साल 2008 में आई फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में देखा था। इसके अलावा दोनों कलाकारों ने फिल्म 'बागवान' और 'बाबुल' में भी एक साथ काम किया है।

पढ़ें- फिर लंबे बालों में नजर आए संजय दत्त, बेटी ने शेयर की फोटो

बता दें कि ‘रेस’ सीरीज की अगली फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू हो जाएगी। इससे पहले रमेश तौरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म के पहले दो पार्ट अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किये हैं लेकिन इस बार सलमान के कहने पर यह मौका रेमो डिसूजा को दिया गया है।
विज्ञापन


फिल्म की शुरूआती शूटिंग मुंबई में होगी जबकि फिल्म का बाकी हिस्स विदेश में शूट किया जाएगा। गौरतलब है कि इस फिल्म के पहले दो पार्टस में सैफ अली खान ने काम किया था लेकिन सलमान की फैन फॉलोइंग की वजह से इस बार ये फिल्म उनके हाथों से निकल गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें