फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन करेंगे लोगों से अपील, 'सेव द टाइगर'

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र सरकार के 'सेव द टाइगर' कैंपेन से जुड़ने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के फॉरेस्ट मिनिस्टर सुधीर मुनगंटीवार ने अमिताभ को चिट्ठी लिखकर इस अभियान का एंबेसडर बनने का आग्रह किया था, जिसे अमिताभ ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


अमिताभ ने महाराष्ट्र सरकार के फॉरेस्ट मिनिस्टर की चिट्ठी का जवाब देते हुए सरकार का शुक्रिया अदा किया। अमिताभ ने मंत्री को लिखी जवाबी चिट्ठी में कहा है, कि आपकी चिट्ठी ने मुझे बाघों के सरंक्षण के बारे में और इस अभियान के फायदों को बारे में पता चला है।

बिग बी ने कहा कि वो महाराष्ट्र सरकार का धन्यवाद करते हैं, कि उन्हें इस काम के लिए चुना गया है। उन्होने लिखा कि मुझे इस अभियान में जुड़ने के आपके आग्रह को स्वीकार करते हुए खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने नहीं दिया सरकार की चिट्ठी का जवाब

महाराष्ट्र सरकार ने बाघों के सरंक्षण से जुड़े इस अभियान से जुड़ने के लिए अमिताभ के साथ सचिन तेंदुलकर को भी चिट्ठी लिखी थी। लेकिन उनकी ओर से सरकार को कोई जवाब नहीं मिला। जबकि अमिताभ ने महाराष्ट्र सरकार के फॉरेस्ट मिनिस्टर को जवाबी चिट्ठी लिखकर अपनी सहमति दे दी।

2104 के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 6 टाइगर रिजर्व हैं, जिनमें कुल 190 टाइगर्स हैं। समूचे राज्य में बाघों की संख्या साल 2006 में 103 थी, जो कि 2010 में बढ़कर 169 हो गई और 2014 में और बढ़कर 190 हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें