महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में कई रियल लाइफ किरदार निभाए हैं और सभी एक दूसरे से एकदम अलग हैं। अब एक बार फिर सदी के महानायक अपनी पिछली फिल्मों से एकदम हट कर किरदार निभाने को तैयार हैं।
पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने अपनी जान खतरे में डाल बचाई थी इस हीरोइन की जान, आज है यहां की 'रानी'
अमिताभ बच्चन दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके मराठी फिल्ममेकर नागराज मंजुले की फिल्म में नजर आएंगे। स्पॉटब्वॉय के अनुसार डायरेक्टर नागराज मंजुले ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को कास्ट किया है। ये फिल्म रिटायर्ड स्कूल टीचर विजय बर्से के जीवन पर आधारित होगी। खबरों के अनुसार उनकी तरफ से मंजुले को एनओसी भी मिल गया है। कहा जा रहा है कि उनका ये किरदार काफी हद तक 'चक दे! इंडिया' के शाहरुख खान जैसा होगा।
पढ़ें: गले लगाने के बहाने कान में ये क्या कह गईं रेखा, हैरान सा मुंह बनाकर खड़ी रहीं जया
विजय बर्से गरीब बच्चों को फुटबॉल सिखाया करते हैं। उनके फुटबॉल की बदौलत आज कई बच्चे पुलिस और रेलवेज में नौकरी कर रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो वो फिलहाल ऋषि कपूर के साथ '102 नॉट आउट' की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वो उनके पिता की भूमिका में होंगे। इसके साथ ही वो रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।