फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Corona: अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक हुए कोरोना पॉजिटिव, जानिए परिवार के अन्य लोगों की रिपोर्ट

Sun, 12 Jul 2020 01:56 AM IST
संजीव कुमार झा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और उनका परिवार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन





अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट पिता अमिताभ के पॉजिटिव आने के बाद किया गया इसके बाद फिर पूरे बच्चन परिवार और उनके स्टाफ का टेस्ट किया गया। बाकी सदस्यों की रिपोर्ट अब कल आएगी। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी।  बता दें कि परिवार में इन दोनों के अलावा जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और इनकी आठ साल की बेटी आराध्या बच्चन हैं।
 
 
अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी 
खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात करीब 11 बजे ट्वीट किया, "मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे गुज़ारिश है कि वो अपनी जांच जल्द से जल्द करा लें।''
विज्ञापन


अभिषेक ने भी ट्वीट कर दी जानकारी 
अमिताभ बच्चन की तरह उनके बेटे अभिषेक ने भी कुछ देर बाद खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया 'आज मैं और मेरे पिता दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों में ही कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। हमने अस्पताल को जानकारी दे दी है और हमारे परिवार और स्टाफ की जांच की गई है। सभी से संयम बरतने की और परेशान नहीं होने की अपील करता हूं। धन्यवाद।"

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन ने बीएमसी के संपर्क में होने की जानकारी दी
अभिषेक बच्चन ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया है कि ''वे सभी बीएमसी उनके संपर्क में हैं और वो लोग बीएमसी के आदेशों का अनुपालन कर रहे हैं।''

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें