बिग बी ने जीवन संघर्ष पर किया पोस्ट
आज मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लाइनें लिखीं, 'जब तक जीवन है, तब तक संघर्ष है'। ये लाइनें कवि हरिवंश राय बच्चन की लिखी हुई हैं। अमिताभ बच्चन का पोस्ट आते ही हमेशा की तरह नेटिजन्स के रिएक्शन आने लगे। कुछ उनके इस पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, कुछ ने सवालों की झड़ी लगा दी है।
यूजर ने लिखा- 'जब तक जीवन-रेखा है...'
इसके अलावा कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब तक जीवन-रेखा है। तब तक संघर्ष है'। एक यूजर ने लिखा, 'शादीशुदा इंसान के जीवन में बहुत संघर्ष है'। कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अपने बाबू जी के अलावा कभी किसी और कवि को भी याद कर लिया करिए'। बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'कल्कि 2898 एडी पार्ट-2' में नजर आएंगे।