बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर, इस अंदाज में बिग बी पहली बार नजर आ रहें हैं। ट्वीटर पर शेयर की गई इस फोटो में उन्होने बढ़ी दाढी, चश्मा, और पगड़ी पहनी हुई है। उनका ये अंदाज एकदम सिख लुक में है।
इसे भी पढ़े- करिश्मा के एक्स-हसबेंड ने चोरी छिपे कर ली मॉडल से तीसरी शादी, देखें तस्वीरें
अपनी इस तस्वीर को ट्वीटर पर शेयर करते हुए उन्होने लिखा 'मेरी नानी अमर कौर सोढ़ी और नाना खज़ान सिंह सूरी आज मेरे इस सिख लुक को देख कर स्वर्ग से जरूर मुस्कुरा रहे हैं। फोटो शेयर होते ही बिग बी के फैंस में इस तरह के कयासों की शुरुआत हो गई कि आखिर ये लुक किस फिल्म के लिए है।
T 2493 - My Nani, Amar Kaur Sodhi .. and my Nana Khazan Singh Suri .. must be smiling from the heavens to see me thus .. in my Sikh roots !! pic.twitter.com/LQ5T7OeEFO
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 13, 2017
आपको बता दें जब जब ट्विटर पर किसी ने लिखा कि ये यशराज की फिल्म ' ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान ' लुक है तो बच्चन को सामने आ कर जवाब देना पड़ा। बच्चन ने लिखा कि ये विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान का लुक नहीं है बल्कि उनका एक एड शूट का लुक है जिसकी शूटिंग वो कर रहे हैं।
NO sir .. this is from an Ad., I worked in today .. !! NOT thugs .. hehehe https://t.co/JTeoiTH309
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 13, 2017
फिल्मों की बात करें तो फिलहाल अमिताभ बच्चन इन दिनों रामगोपाल वर्मा की फिल्म ' सरकार 3 ' में काम कर रहे हैं और उसके बाद उन्हें आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान में काम करना है। लेकिन ये लुक उन्होने अपने नाना-नानी को समर्पित किया है।
इसे भी पढ़े- पहले बाप और फिर उनके बेटे के साथ इन हीरोइनों ने किया रोमांस, जानें अब कहां हैं ये