फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया KBC का प्रोमो वीडियो, जानें कब होगा शुरू

Sat, 10 Jun 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर छोटे पर्दे पर फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का अगला सीजन लेकर लौट रहे हैं। इसका नौवां सीजन जल्द ही दर्शकों को टीवी पर दखाई देगा।
विज्ञापन


शो का पहला प्रोमो अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर रिलीज किया। प्रोमो की शुरुआत नाचने-गाने और ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू होता है और फिर  अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'शुरू हो जाइए, 17 जून को शुरू होंगे मेरे सवाल और आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन।'



इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर कर लिखा, 'केबीसी इज बैक।'
  T 2451 - KBC is back .. !!! BAADDUUUMMBAAAAA ! pic.twitter.com/LECpPweqyJ — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 10, 2017


साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत हुई थी और तभी से ये शो लोगों के दिल पर छा गया। साथ ही फैंस इसमें अमिताभ को देखना ही पसंद करते हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस शो को ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर या माधुरी दीक्षित में से कोई स्टार होस्ट कर सकता है लेकिन आखिर में अमिताभ ही इस शो के लिए फाइनल हुए।
विज्ञापन


फिल्मों की बात की जाए तो अमिताभ इस वक्त माल्टा में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अमिताभ ऋषि कपूर के साथ '102 नॉट आउट' भी शूट कर रहे हैं। ये फिल्म उनके लिए काफी खास है। कभी ऋषि कपूर के भाई बने अमिताभ इस फिल्म में उनके 102 साल के पिता बने हैं
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें