वीडियो हुआ वायरल
अमिताभ बच्चन ने आज एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में अमिताभ अपनी दमदार आवाज में कहते हैं, 'देवियों और सज्जनों, लबूबू पेश है, जो अब मेरी कार में है।' पोस्ट के कैप्शन में अमिताभ ने लिखा, 'लबूबू....।'
अमिताभ बच्चन का हालिया पोस्ट
70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड बच्चन परिवार के लिए खास रहा। एक ही रात में अमिताभ, जया और अभिषेक तीनों को सम्मान मिला। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर तीनों की फोटो शेयर की और लिखा, 'एक परिवार... एक ही इंडस्ट्री में तीन सदस्य, एक ही दिन तीन अवॉर्ड। फिल्मफेयर के 70 साल जया को सम्मान, अभिषेक को 2025 का बेस्ट एक्टर... और 70 साल के जश्न के लिए आपका सच्चा... हमारा सौभाग्य और आभार... धन्यवाद।'
यह भी पढ़ें: 'दूसरा आदमी' की रिलीज के पूरे हुए 48 साल, नीतू कपूर ने दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ फिल्म का वीडियो किया शेयर