फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन पर होने लगा है बढ़ती उम्र का असर, बोले- शूटिंग के दौरान भूल जाते हैं लाइनें

Mon, 03 Mar 2025 08:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी बढ़ती उम्र की परेशानियों के बारे में खुलकर बातचीत की। अमिताभ ने हाल ही में अपने ब्लॉग में लिखा कि अब उन्हें अपनी लाइनें याद करने में परेशानी होती है। 
 
विज्ञापन
क्या अमिताभ बच्चन पर हो रहा है बढ़ती उम्र का गहरा असर - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन ने कई दशकों से बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अदाकारी से सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। 82 साल के हो चुके अमिताभ पर अब बुढ़ापे का असर होने लगा है क्योंकि वह अब शूटिंग के दौरान अपनी लाइनें भूल जाते हैं और फिर देर रात अपने निर्देशकों को फोन करके अपने सीन को बेहतर तरीके से करने के लिए दूसरा मौका मांगते हैं। 
विज्ञापन

कैसी है फिल्म इंडस्ट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने कहा, "काम आने के लिए मिटिंग्स होती रहती हैं और यह एक एक्जाम की तरह चैलेंजिंग बन जाती है कि क्या अस्वीकार करना है, क्या विनम्रता से मना करना है। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में कामकाज और इसकी सिचुएशन के बारे में होती है, जिसकी मुझे बिल्कुल भी समझ नहीं है।"
 

बिग बी ने ब्लॉग में लिखी खास बात
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, "चिंता हमेशा यही रही है कि मुझे क्या काम मिल रहा है और क्या मैं उसके साथ न्याय कर पाऊंगा या नहीं। उसके आगे क्या होगा, यह सब धुंधला है। प्रोडक्शन, लागत, मार्केटिंग, वगैरह... बस एक अनजाना, समझ से परे अंधेरा, धुंधलापन।" दरअसल, मुद्दा ये भी है कि आखिरी में चर्चा फिल्म इंडस्ट्री और इसकी कार्य प्रणाली और इसकी स्थिति पर आकर खत्म हो जाती है। मैं इनमें से किसी पर भी बात नहीं कर पाता।''

यह भी पढ़ें:
Alia Bhatt-SRK: 'डियर जिंदगी' के बाद फिर से शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं आलिया भट्ट? फैंस को है इंतजार
विज्ञापन

बिग बी ने बढ़ती उम्र के बारे में कही खास बात
अमिताभ ने लिखा, "और जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, यह सिर्फ उन यादों से बंधी नहीं होतीं, जिन्हें आपको याद रखना होता है, यह कई उम्र-संबंधी चीजों की बात होती है, ताकि आप अपनी बात कह सकें। फिर आप घर आते हैं और आपनी कई गलतियोंके लिए आधी रात को डायरेक्टर को फोन करके सुधार करने या सही करने का एक और मौका तलाशते हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें