फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ‘केबीसी’ के लिए अमिताभ बच्चन ने किया 24 घंटे की शिफ्ट में काम? ब्लॉग के जरिए बिग बी ने बताई सच्चाई

Thu, 06 Aug 2026 11:52 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Worked 24 Hour Shift For KBC: अपने ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ की शूटिंग से जुड़ा हालिया अनुभव बताया। वह इस शो के लिए रात-दिन एक कर रहे हैं। जानिए, बिग बी ने शूटिंग को लेकर क्या कहा? 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं, किसी युवा कलाकार की तरह वह खुद को काम में पूरी तरह से डूबो देते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि ‘केबीसी’ क्विज शो के लिए लगभग 24 घंटे की शिफ्ट में काम किया। 

बिग बी ने शो को समय पर पेश करने के लिए की लगातार शूटिंग 

अमिताभब बच्चन नियमित ब्लॉग लिखते हैं। अपने हालिया ब्लॉग में उन्होंने लिखा, ‘समय रहते काम पूरा कर लिया। आज सुबह 7 बजे काम खत्म किया, जो कल सुबह 7 बजे शुरू हुआ था। लेकिन इसे सही समय पर पेश करना और काम पूरा करना जरूरी था। इसलिए मैंने ऐसा किया।’ 

विज्ञापन

वह आगे लिखते हैं, ‘लेकिन ब्लॉग और अपने चाहने वालों के साथ रोजाना जुड़ने पर ज्यादा राहत मिलती है। अब मैं आराम करने जा रहा हूं, कुछ खा-पी लूं। थोड़ी देर सो जाऊंगा क्योंकि कल यानी 6 अगस्त को फिर से सुबह जल्दी काम पर जाना है।’ 

Trending Videos
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के मजाकिया ढंग ने जीता फैंस का दिल 
पॉपुलर क्विज शो ‘केबीसी 18’ के प्रीमियर की तारीख का ऐलान हो गया है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा, ‘KBC के पहले ब्रॉडकास्ट की तारीख का ऐलान हो गया है। अगर वह छूट जाता तो मुझे नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता था। इसलिए जो जरूरी है, वह करने जा रहा हूं।’
83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का काम का शेड्यूल बहुत व्यस्त रहता है।  

कब शुरू होगा ‘केबीसी 18’?
क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' का प्रीमियर सोमवार, 10 अगस्त को रात 9:00 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा। इसके बाद यह शो सोमवार से शुक्रवार तक टेलीकास्ट होगा। नया सीजन 'सोचना पड़ेगा' थीम पर आधारित है। यह शो इस सोच पर बना है कि आज के दौर में जब जानकारी हर किसी के लिए उपलब्ध है, तो बढ़त उन्हीं को मिलती है जो उसे समझ सकते हैं, जोड़ सकते हैं और उसका सही इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें