अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ शो होस्ट कर रहे हैं और इसी के चलते वे काफी चर्चाओं में हैं। लेकिन अब एक्टर एक और वजह से खबरों में आ गए हैं।
किराए पर दी 3 मंजिलें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी की तीन मंजिलें न्यूट्रिशन ब्रांड 'ट्रूनेटिव F&B प्राइवेट लिमिटेड' को किराए पर दी हैं। इसके बदले उन्हें हर महीने 33 लाख रुपये किराया मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, यह डील पांच साल के लिए हुई है।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : IANS
8428 वर्ग फीट की है पूरी जगह
- अमिताभ बच्चन ने अंधेरी वेस्ट के ओशीवारा स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग की तीन ऊपरी मंजिलें किराए पर दी हैं।
- इन तीनों मंजिलों का कुल कारपेट एरिया करीब 8,428 वर्ग फीट है।
- यह लीज 15 अगस्त 2026 से शुरू हुई है।
- प्रॉपर्टी के लिए करीब 392 रुपये प्रति वर्ग फीट प्रति महीने का किराया तय किया गया है।
- 5 साल की पूरी लीज अवधि में किराए से अमिताभ बच्चन को करीब 21.88 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमिताभ बच्चन ब्लॉग
1.98 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट
- डील के तहत ट्रूनेटिव ने 1.98 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा की है।
- इसके अलावा हर साल किराए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है।
- इस प्रॉपर्टी के साथ कंपनी को बिल्डिंग की तय पार्किंग में 9 गाड़ियां पार्क करने का अधिकार भी मिला है।
- अमिताभ बच्चन और ट्रूनेटिव की तरफ से इस डील को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी प्रॉपर्टी किराए पर दे चुके हैं बिग बी
- यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने मुंबई में अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी किराए पर दी हो।
- साल 2023 में उन्होंने मुंबई की लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में चार ऑफिस यूनिट्स वॉर्नर म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिए थे।
- उस डील में उन्हें हर महीने 17.30 लाख रुपये किराया मिलता था।
- यह लीज मार्च 2024 से शुरू हुई थी और इसमें 12 डेडिकेटेड पार्किंग स्लॉट भी शामिल थे।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
अयोध्या में भी बढ़ा रहे हैं रियल एस्टेट निवेश
- अमिताभ बच्चन ने सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि अयोध्या में भी अपनी प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट बढ़ाई है।
- अयोध्या में उन्होंने जमीन में बड़ा निवेश किया है।
- एचटी रियल एस्टेट समिट में अभिनंदन लोढ़ा ने बताया था कि अमिताभ बच्चन ने खुद उनसे अयोध्या में जमीन खरीदने को लेकर संपर्क किया था।
- उन्होंने बताया कि उन्हें यह कॉल रात करीब 3 बजे, जब वह ऑस्ट्रेलिया में थे, तब आया था।